4.11.08

अब भोजपुरी में समाचार बुलेटिन

आकाशवाणी के वाराणसी केन्द्र से आगामी छह नवम्बर से देश में पहली बार भोजपुरी समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू होगा। भोजपुरी समाचार बुलेटिन का प्रसारण एवं नवसृजित उपग्रह केन्द्र का उद्घाटन प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलजीत ङ्क्षसह लाली करेंगे। भोजपुरी समाचार का प्रसारण प्रतिदिन पांच मिनट का होगा। इसका प्रसारण शाम ५.३५ से ५.४० बजे आकाशवाणी के गोरखपुर केन्द्र से होगा। भोजपुरी समाचार के प्रसारण का देश में यह पहला केन्द्र होगा। यह समाचार न्यूज सॢवस डिवीजन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। भोजपुरी समाचार बुलेटिन का प्रसारण गोरखपुर केन्द्र के साथ ही आकाशवाणी के वाराणसी तथा ओबरा केन्द्र भी होगा। इस प्रसारण से पूर्वी उत्तरप्रदेश के कई जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ जिले भी लाभान्वित होंगे। साथ ही मारिशस, ट्रिनीडाड, टोबैगो समेत अन्य देश जहां पर भोजपुरी बोलने व जानने वाले हैं भी समाचार को सुन सकेंगे।

1 Comment:

विजय ठाकुर said...

बहुत बढिया समाचार है